न्यूज24 से खबर है कि अतिका अहमद फारुखी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थीं. अतिका लंबे समय से न्यूज24 को अपनी सेवाएं दे रही थीं. वे अपनी नई पारी अल्फा समूह के शीघ्र लांच होने जा रहे चैनल न्यूज नेशन के साथ शुरू करने जा रही हैं. उन्हें यहां भी एंकर बनाया गया है. अतिका इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.






