श्रीनगर। कश्मीर के लोगों को रविवार सुबह अखबार पढ़ने को नहीं मिला। अफजल गुरु को फांसी की सजा मिलने के बाद शहर में लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी है। किसी भी स्थानीय अखबार ने रविवार को अंक प्रकाशित नहीं किया। एक अखबार के संपादक ने कहा, कि आज कोई स्थानीय अखबार प्रकाशित नहीं हुआ है। लेकिन कई स्थानीय अखबारों के वेब अंक इंटरनेट पर उपलब्ध हैं।





