देहरादून के प्रमुख अखबारों के क्राईम बीट देखने वाले पत्रकारों के क्या कहने कप्तान को खुश करने के लिए बिना जांच पड़ताल के छाप दी खबर. दरअसल कप्तान साहब प्राइवेट वाहन से अपने जिले की मुस्तैदी देखने निकले. कप्तान साहब डिफेन्स कालोनी स्थित चौकी पहुंचे वहां पर चौकी इंचार्ज नदारत थे. कप्तान साहब को देख चौकी में तैनात एक सिपाही चौकी इंचार्ज के निवास की ओर गया. कप्तान साहब भी पीछे पीछे चल दिए. सिपाही ने निवास पर पहुंच कर दरवाज़ा पीटा पर कोई ज़वाब नहीं आया.
ज़वाब आता भी कहां से चौकी इंचार्ज छुट्टी पर जो था. कप्तान दूसरों की मुस्तैदी देखने गए थे पर खुद कितने मुस्तैद थे कि छुट्टी पर दारोगा और कप्तान को मालूम नहीं. ये वो चौकी थी जहां विधान सभा भवन स्थित है. रात भर चौकियों, पिकेटों का निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को कप्तान साहब ने अपने चहेते पत्रकारों को बुलाया और अपनी तारीफ करते हुए गुरुवार रात का बखान कर दिया. कप्तान ने जो कहा चापलूसों ने उसे बिना जाँच पड़ताल के छाप दिया.
नीचे हिंदुस्तान तथा राष्ट्रीय सहारा की खबर. हिंदुस्तान की खबर को ठीक से पढ़ने के लिए इस पर क्लिक करें.