लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अब्दुल हाफिज का शुक्रवार की सुबह दिल की बीमारी से निधन हो गया. वे 65 साल के थे. आज दोपहर उनको सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे. हाफिज अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं.
हाफिज लम्बे समय तक हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे. वे स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में एचटी से रिटायर हुए थे. एचटी ज्वाइन करने से पहले वे नार्दन पत्रिका से भी जुड़े रहे थे. हाफिज के निधन पर मुख्यमंत्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह समेत तमाम लोगों शोक जताया है.





