फगवाडा से वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा का गत दिवस बीमारी के चलते देहांत हो गया. इनका अंतिम संस्कार फगवाड़ा में ही किया गया. इस दौरान फगवाड़ा व कपूरथला के पत्रकारों ने मृतक देह को अश्रुपूर्ण विदाई दी. अशोक शर्मा को उनकी पत्नी के देहांत पर शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने वालों में कपूरथला प्रेस क्लब से जनरल सेक्टरी अरुण खोसला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोगना व नगिंदर पाल सिंह बावा, रवि पाठक, साहिल गुप्ता, हिन्दुतान टाइम्स के संजीव भल्ला के साथ-साथ फगवाडा से समूह पत्रकारों सहित अमर पासी आदि शामिल थे.
बिजनौर के पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर के भतीजे शैलेंद्र उर्फ सनी की रेलवे स्टेशन पर खाना खाने के बाद हुए फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. एक सप्ताह पूर्व शैलेंद्र अपने पिता डा. प्रेम सिंह राठौर एवं माता सतनाम कौर के साथ शादी के लिए लड़की देखने बैंगलोर गया था. परिजनों के मुताबिक बंगलौर से कुछ पहले सन्नी ने एक रेलवे स्टेशन पर खाना खाया था. जहां खाना खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे बैंगलौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई. रविवार को उसका शव नूरपुर पहुचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया. देर शाम सनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.