प्रो. सुभाष धूलिया की नयी पारी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शुरू हो रही है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली में स्कूल आफ जर्नलिज्म के निदेशक प्रो. सुभाष धूलिया नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं. मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति पद 24 नवंबर, 2012 से रिक्त चल रहा है.

प्रो. सुभाष धूलिया
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन में प्रोफेसर रहे प्रो. धूलिया विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं. विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ ही वह देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं. उत्तराखंड से जुड़े प्रो. धूलिया ने एमए अर्थशास्त्र की डिग्री डीएवीपीजी कालेज देहरादून से प्राप्त की. प्रो. धूलिया विश्वविद्यालय के तीसरे कुलपति होंगे.






