Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

गोल्फ प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी ‘उत्तराखंड लॉयन्स’

 

: सीएम विजय बहुगुणा समेत कई लोगों ने दी बधाई : गोल्फ प्रीमियर लीग में उत्तराखंड लॉयन्स की टीम ने झंडे गाड़ते हुए चैंपियन्स ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। माइनस 34 अंकों के साथ उत्तराखंड लॉयन्स ने दमदार खेल दिखाया और दिल्ली एवं पंजाब जैसी धुरंधर टीमों को पछाड़ते हुए गोल्फ प्रीमियर लीग 2013 के खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया।

 

: सीएम विजय बहुगुणा समेत कई लोगों ने दी बधाई : गोल्फ प्रीमियर लीग में उत्तराखंड लॉयन्स की टीम ने झंडे गाड़ते हुए चैंपियन्स ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। माइनस 34 अंकों के साथ उत्तराखंड लॉयन्स ने दमदार खेल दिखाया और दिल्ली एवं पंजाब जैसी धुरंधर टीमों को पछाड़ते हुए गोल्फ प्रीमियर लीग 2013 के खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया।
पुणे के एंबी वैली में हुए इस कड़े मुकाबले के पहले राउंड में पिछड़ने के बाद उत्तराखंड लॉयन्स ने दूसरे राउंड में शानदार वापसी की और तीसरी पोजीशन पर जा पहुंचीं। तीसरे और आखिरी राउंड में डारेन क्लार्क और चपचई निरात ने दमदार खेल दिखाया और नतीजों को आखिरी शॉट तक खींच ले गए। बस, यही वो पल था जब विनिंग शॉट उत्तराखंड लॉयन्स के खाते में आ गया और एक नया इतिहास बन गया। उत्तराखंड लॉयंस ने डैरेन क्लार्क और चपचई निरात तथा मुकेश कुमार और शंकर दास का असरदार कॉम्बिनेशन बनाया और चैंपिन्स ट्रॉपी को देवभूमि का नाम लिखवा दिया।
 
दूसरे नंबर पर संयुक्त रुप से पंजाब लांसर्स और दिल्ली डार्ट्ज़ रहे। दोनों ही टीमों ने माइनस 33 प्वाइंट्स स्कोर किए। जबकि यूपी ईगल्स माइनस 32 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर रही। 'उत्तराखंड लॉयंस' ने अपनी टीम में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन डैरेन क्लार्क और एशियन चैंपियन चपचाई निरात को शामिल किया था। इसके अलावा शंकर दास और मुकेश कुमार भी टीम की रीढ़ बने थे। टीम के पैरेंटल ओनर्स न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया के संस्थापक उमेश कुमार और GTM बिल्डर्स के MD तुषार कुमार ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड में गोल्फ खेल एक विकल्प के तौर पर डेवलप होगा।
 
इस शानदार जीत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने उमेश कुमार को फोन कर के बधाइयां दी और समाचार प्लस चैनल पर ऐलान किया कि सूबे में वापस लौटने पर टीम का शानदार स्वागत किया जाएगा। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने भी खुशी जताई है। पूर्व मुख्यमंत्रियों भगत सिंह कोश्यारी और बीसी खंडूड़ी ने कहा है कि उमेश कुमार की टीम ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है और प्रदेश में गोल्फ को बड़े स्तर पर डेवलप किया जाना चाहिए। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने भी उत्तराखंड लायन्स टीम को ढेरों बधाइयां दी हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...