Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आनलाइन एडवाइस पोर्टल ‘एडवाइस अड्डा डॉट कॉम’ लांच

देश के किशोरों और युवाओं को उनकी तमाम तरह की समस्याओं को निजात दिलाने के मकसद से भारत का पहला आनलाइन एडवाइस पोर्टल लांच किया गया है। एडवाइस अड्डा डॉट  कॉम (AdviceAdda.com) नाम से लांच हुए इस वेबसाइट के जरिए युवाओं और किशोरों को शिक्षा, करियर, जॉब, प्रेम संबंध, सेक्स, स्वास्थ्य, फिटनेस, ब्यूटी या फैशन-लाइफस्टाइल से जुड़े तमाम मसलों पर एक्सपर्ट एडवाइस दी जाएगी।

देश के किशोरों और युवाओं को उनकी तमाम तरह की समस्याओं को निजात दिलाने के मकसद से भारत का पहला आनलाइन एडवाइस पोर्टल लांच किया गया है। एडवाइस अड्डा डॉट  कॉम (AdviceAdda.com) नाम से लांच हुए इस वेबसाइट के जरिए युवाओं और किशोरों को शिक्षा, करियर, जॉब, प्रेम संबंध, सेक्स, स्वास्थ्य, फिटनेस, ब्यूटी या फैशन-लाइफस्टाइल से जुड़े तमाम मसलों पर एक्सपर्ट एडवाइस दी जाएगी।

आनलाइन एक्सपर्ट एडवाइस देने वाली देश की पहली वेबसाइट  एडवाइस अड्डा डॉट  कॉम (AdviceAdda.com) पर दी जाने वाली एक्सपर्ट एडवाइस बिल्कुल मुफ्त है यानि एक्सपर्ट की सलाह पाने के लिए अब किसी तरह का कोई शुल्क देने की भी जरुरत नहीं है। वेबसाइट होने की वजह से आपके पास एक सहूलियत ये भी है कि आप अपनी पहचान जाहिर किए बगैर अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

इस वेबसाइट  की शुरुआत उन लाखों-करोड़ों  किशोरों और युवाओँ को ध्यान  में रखकर किया गया है जो अपनी जिंदगी में तमाम तरह  की उलझनों और सवालों से बेहद परेशान है। एडवाइस अड्डा  डॉट कॉम (AdviceAdda.com) के एक्सपर्ट पैनल में देश के अलग-अलग क्षेत्रों के जाने माने एक्सपर्ट्स मसलन करियर काउंसलर, साइकोलॉजिस्ट, डॉक्टर, स्किन एवं हेयर एक्सपर्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हेल्थ एवं फिटनेस एक्सपर्ट, इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट, गैजेट एक्सपर्ट जैसे तमाम विशेषज्ञ मौजूद हैं जो आपको आपकी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करेंगे।

एडवाइस अड्डा डॉट  कॉम (AdviceAdda.com) का मकसद समय के साथ बदलते सामाजिक ताने-बाने में दिनोंदिन उलझनों का शिकार हो रहे भारतीय किशोरों और युवाओं की जिंदगी में सुझाव का एक विकल्प देना है, जहां वो अपनी पहचान जाहिर किए बगैर मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं वो भी अलग-अलग फील्ड के जाने माने एक्सपर्ट्स से। एडवाइस अड्डा डॉट  कॉम (AdviceAdda.com)  देश की पहली वेबसाइट है जहां किशोरों और युवाओं की जिंदगी से जुड़े हर पहलू पर कुछ न कुछ खास मिलेगा।

एडवाइस अड्डा डॉट कॉम का मकसद किशोरों और युवाओं को उन परेशानियों से निजात दिलाना है जिनकी वजह से आजकल किशोर और युवा तनाव और अवसाद का जीवन जीने को मजबूर हैं। अगर आपको कोई भी सवाल परेशान कर रहा है और आप उसे लेकर बेहद तनाव में हैं तो एक बार एडवाइस अड्डा डॉट कॉम पर जरुर जाएं, एक्सपर्ट से अपना सवाल पूछें और परेशानी से आजाद होने के एक नए और आसान तरीके का अनुभव करें।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...