गाजीपुर। वैसे से नेताओं को आम आदमी जन समस्याओ से त्रस्त आकर खरी-खोटी सुनाता रहता है पर ऐसा कम ही होता है जब उनके विकास कार्यों को लेकर जहा उन्हें सम्मानित किया जाता हो। जी हां ऐसे ही गाजीपुर के सांसद राधे मोहन सिंह भी है। जिन्हें उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने ‘गौरव रत्न’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शहर के बहुत प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मन्दिर के 35वें वार्षिकोत्सव पर दिया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद राधेमोहन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्पर्ण व दीप प्रज्जवल कर किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक व अधिवक्ता बालेश्वर सिंह ने सांसद को अभिनन्दन पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह के इस क्रम में एमएएच इन्टर कालेज के प्रबन्धक वारिस हसन खां ने कहा कि सेना की भर्ती प्रक्रिया जनपद में शुरू करके सांसद ने पूर्वांचल के ऊर्जावान युवकों को भटकने से बचाया है। उनके इस प्रयास से जहां हजारों बेरोजगार नौजवानों को नौकरियों मिली है, वहीं उनमें देश प्रेम की भावना प्रबल हुई है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह ने सांसद के प्रयास से 50 करोड़ की लागत से बन रहे रौजा रेलवे ओवरब्रिज की प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए बताया कि इससे जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो जायेगी। सांसद ने सम्मान समारोह में सम्बोधित करते हुए कहा कि पिता का पोषण, मां का पालन और गुरु की शिक्षा से जो संगम बनता है, उससे संस्कार की उत्पत्ति होती है और यही संस्कार प्रत्येक मनुष्य को उंचाइयों की ओर ले जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने सांसद द्वारा किये गये विकास कार्यों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा।
वार्षिकोत्सव पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सांसद ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा में मेधावी प्रदर्शन करने पर छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। जिसमें सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम में जंगीपुर के पूर्व प्रार्चाय एवं शिक्षाविद बच्चन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसूरत सिंह, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष सिद्धनाथ राय, पूर्व अध्यक्ष बन बिहारी सिंह, पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ सिंह, अधिवक्ता योगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, पूनम सिंह, उद्यमी प्रदीप सिंह, उद्यमी उमेश सिंह गहमरी, डा. संजीव सोमवंशी सहित जनपद के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश दूबे व अध्यक्षता डा. अशोक कुमार चटर्जी ने किया।