लंदन। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) में आर्थिक तंगी के कारण जोरों से चल रही कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में पत्रकार अगले सप्ताह राष्ट्रीय स्तर पर एक दिन की हड़ताल करेंगे। राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन एन यू जे ने इसकी जानकारी दी। यूनियन ने एक बयान में कहा कि एन यू जे के सदस्य बीबीसी में छंटनी के विरोध में 18 फरवरी को विरोध-प्रदर्शन करेंगे।





