सहारा के वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा के पिता डा. राम निवास शर्मा का शनिवार की रात्रि निधन हो गया. वे 77 साल के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे. तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुर के एक निजी चिकित्साल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. होमियोपैथिक चिकित्सक के रूप में इनकी अच्छी पहचान थी. वे अपने पीछे दो पुत्र तथा दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं.
डा. शर्मा के निधन की सूचना मिलते ही उनके जानने वाले, शुभचिंतकों एवं पत्रकारों का जमावड़ा उनके आवास पर लग गया. आज दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार जयपुर के ही चांदपुल श्मशान घाट पर किया जाएगा.





