आजतक से खबर है कि सीनियर प्रोड्यूसर गिरिजेश मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. गिरिजेश को इंडिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे चैनल में स्पेशल प्रोग्राम की जिम्मेदारी देखेंगे. मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले गिरिजेश ने करियर की शुरुआत वहीं पर दैनिक जागरण से की थी. इसके बाद वे गोरखपुर में ही राष्ट्रीय सहारा से भी जुड़े रहे. उसके बाद वे कोलकाता के पहले हिंदी बुलेटिन खास खबर आज की लांचिंग कराई. इसके बाद दैनिक जागरण, अंबाला पहुंचे गए. फिर जी न्यूज होते हुए आजतक पहुंचे थे.





