Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एक पत्रकार को इलाज के लिए आर्थिक मदद की दरकार

: पत्रकारों ने दो घंटे में इकट्ठा किए पचास हजार : गुवाहाटी। नवोदित पत्रकार तथा बंगला दैनिक सकालबेला के संवाददाता सफर अहमद गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। पैसे की कमी इस ईमानदार और मिलनसार पत्रकार के इलाज में बाधा बन रही है। असम साहित्य सभा की रिपोर्टिंग करने बरपेटा गए सफर वहां पीलिया रोग से ग्रसित हो गए। वे फिलहाल दिसपुर पोलिक्लीनीक अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

सफर की बीमारी की खबर मिलते ही आज यहां के पत्रकारों ने अपने बीच में धन संग्रह का अभियान चलाया तो कई संगठन भी आगे बढ़ कर आ गए। जिसमें हिंदी दैनिक प्रात: खबर के मालिक की संस्था सत्यम फाउंडेंशन भी शामिल रहा। सत्यम फाउंडेशन की ओर से 21 हजार रुपए की नगद मदद दी गई। गुवाहाटी प्रेस क्लब की ओर से भी सफर की मदद के लिए पत्रकारों और सामाजिक संगठनों से अपील की गई है। इच्छुक व्यक्ति मदद की राशि गुवाहाटी प्रेस क्लब में जमा करा सकते हैं। 
 
अन्यथा उनके परिजनों को सीधे मदद दे सकते हैं या फिर सफर के भाई के यूनियन बैंक खाता संख्या -467502011020166 में राशि जमा करवा सकते हैं। मदद के लिए मोबाइल नम्बर- 8011745999, 03612630963 पर संपर्क किया जा सकता है। इधर सफर की अवस्था को देखते हुए पत्रकारों ने ग्रुप मेडिक्लेम बीमा कराने का फैसला किया है। जिसमें कोई भी पत्रकार शामिल हो सकता है।  
 
गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...