Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारा के पत्रकार बने हरकारा, द्वारे द्वारे पहुंचा रहे कार्ड और क्यूशाप के सामान

सहारा की नौकरी बड़ी बुरी. खासकर पत्रकार की. लखनऊ वालों के दिल से पूछिए. महीने दो महीने पर उन्हें कोई न कोई कार्ड या सामान थमा दिया जाता है और कह दिया जाता है कि सारे विधायकों और अफसरों के यहां पहुंचा दीजिए. सु्ब्रत राय सहारा का जन्मदिन हो या उनके बेटों-नाती-पोतों की, हर मौके के निमंत्रण को बांटने का जिम्मा पत्रकारों को दे दिया जाता है.

सहारा की नौकरी बड़ी बुरी. खासकर पत्रकार की. लखनऊ वालों के दिल से पूछिए. महीने दो महीने पर उन्हें कोई न कोई कार्ड या सामान थमा दिया जाता है और कह दिया जाता है कि सारे विधायकों और अफसरों के यहां पहुंचा दीजिए. सु्ब्रत राय सहारा का जन्मदिन हो या उनके बेटों-नाती-पोतों की, हर मौके के निमंत्रण को बांटने का जिम्मा पत्रकारों को दे दिया जाता है.

बेचारे पत्रकार, आधुनिक जमाने के नाई की भूमिका में भी वे गर्व के साथ यहां वहां कार्ड बांटते खुश दिखने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन असल में उनका दिल रो रहा होता है. उन्हें लगता है कि वे तो कलम का काम करने के लिए यहां आए थे लेकिन उन्हें तो कुछ और ही करना पड़ रहा है. ताजा मामला है सहारा की नून-तेल की नई खुली दुकान क्यूशाप के सामान बांटने की.

सुब्रत राय सहारा के दिमाग में जोरदार खयाल आया कि क्यूं न क्यूशाप के सामान फ्री में विधायकों अफसरों तक पहुंचा दिया जाए ताकि वे लोग एक बार इसका इस्तेमाल करके इससे प्रभावित हों और इसी बहाने सहारा से उनका पीआर भी ठीकठाक हो जाएगा. तो, इस काम में लगा दिया गया पत्रकारों को. नूनतेलदालचावलम् नामक भांति भांति के पदार्थम से लैस गठरी को पीठ पर लादे सहारा के पत्रकार खटखटाने लगे नेताओं अफसरों का दरवाजा. एक तो पत्रकार, उपर से लादे हुए माल… नेताओं अफसरों को लग रहा कि कहीं ये स्टिंग तो नहीं कर रहे, कुछ दे दाकर फंसा तो नहीं रहे…

सो पहले पहल तो सभी इन पत्रकारों को दुरदुराते हुए नजर आते हैं… लेकिन जब पत्रकार सहारा श्री उर्फ सुब्रत राय सहारा का पत्र उन्हें थमाते हैं कि देखिए सहाराश्री ने क्या लिखा है, तब जाकर नेताओं अफसरों की सांस में सांस आती है और उनके चेहरे पर रौनक आ जाती है, दो कारणों से, कि देखो बेचारा पत्रकार, कैसे कर रहा उनका मनुहार और फ्री में दे रहा सहारा का सामान. दूसरे, कि ऐसे पत्रकार अगर हैं तो डरने की जरूरत नहीं क्योंकि ये उल्टी खबर तो लिख ही नहीं सकते, आखिर इन्हें सहारा और सहाराश्री का पीआर जो मेनटेन रखना है. नीचे वो पत्र है, जो सहारा के क्यूशाप के सामान के साथ नेताओं-अफसरों को दिया जा रहा है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...