बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के विधायक रामगोपाल रावत की सुपुत्री के विवाह कार्यक्रम में पहुचे उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रही घटनाओं के पीछे टी वी और अखबार की ब्रेकिंग न्यूज़ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ब्रेकिंग न्यूज़ बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है लेकिन जब कोई कार्यवाही सरकार की तरफ से की जाती है तो वो अखबार में नहीं छपती.
विपक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश में बिगडती कानून ब्यवस्था पर उठाये जा रहे सवालों पर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री में कहा की कानून व्यवस्था पर लगातार उन्हें काम करना पड़ेगा. कानून ब्यवस्था में सुधार के लिए मीडिया का भी सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब कोई घटना हो जाती है तो अखबार और टीवी वाले बढचढ कर दिखाते हैं. उदहारण के तौर पर जौनपुर का पंडित मर्डर केस. उन्होंने कहा कि जौनपुर के एक पंडित जी का मर्डर हुआ. घटना हुई. आपने बढ़ा चढ़ा कर लिख दिया कि रिश्तेदार थे, परिचित थे, नेता जी के परिवार के थे, और हमारे थे. जिन्होंने घटना की, उनके खिलाफ कार्यवाही हुई तो आप बताओ किसी अखबार में खबर छपी? इसी तरह और भी घटनाओं का उदाहरण दे सकते हैं.





