Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मीडिया पर सेंसरशिप लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक : लालू

पटना : प्रेस परिषद के जांच दल द्वारा बिहार में प्रेस पर अघोषित सेंसरशिप की रपट दिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि मीडिया पर सेंसरशिप लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

पटना : प्रेस परिषद के जांच दल द्वारा बिहार में प्रेस पर अघोषित सेंसरशिप की रपट दिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि मीडिया पर सेंसरशिप लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

पटना में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रसाद ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारों की जो स्थिति सरकार द्वारा बनाई गई है, वह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि यहां सरकार द्वारा कैसे मजदूरों, किसानों और युवाओं की बातों को दबाया जाता रहा है, यह रिपोर्ट से साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के बाद सरकार के लोग मुंह दिखाने लायक नहीं हैं। लालू ने कहा कि वह पहले भी कहते रहे हैं कि यहां अखबारों में लोगों की आवाज को कम स्थान मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि वह पूरी रिपोर्ट मंगवा कर अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह स्थिति विस्फोटक और घातक है। वह इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रेस की आजादी के हनन की शिकायतों की जांच के लिए प्रेस परिषद का तीन सदस्यीय दल पिछले दिनों बिहार आया था। दल ने यहां से लौटकर अपनी रपट प्रेस परिषद को सौंप दी है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...