कन्नड़ में प्रकाशित होने वाला दैनिक अखबार 'विजयवाणी' ने कर्नाटक के बेलगांव से अपना दसवां एडिशन लांच कर दिया है. इस अखबार को संचालित करने वाली कंपनी वीआरएल ने पिछले तीन महीनों के भीतर इस अखबार के नौ प्रिंटिंग यूनिट लांच किए हैं. दसवां प्रिंटिंग सेंटर बेलगांव से शुरू किया गया है.
प्रबंधन की योजना इस अखबार को बेलगांव के आसपास के इलाकों में सर्कुलेट करने की है. इसे कर्नाटक के कृषि एवं इंडस्ट्रीयल हब में लांच करने के बाद पड़ोसी गोवा और महाराष्ट्र के कन्नड़ भाषी क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा.






