दूरदर्शन भी अब अंग्रेजी चैनल लांच करने की योजना पर काम कर रहा है. यह चैनल इस साल जुलाई-अगस्त तक लांच कर दिए जाने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि इस चैनल को लांच करने की तैयारियां तेजी से चल रही है, इसके कंटेंट एवं लुक पर काम किया जा रहा है. दूरदर्शन अभी तक हिंदी न्यूज के साथ अंग्रेजी का भी बुलेटिन प्रसारित करता रहा है, परन्तु अब वह पूरी तरह से अंग्रेजी चैनल लाने की तैयारी कर रहा है.
अंग्रेजी चैनल की लांचिंग दूरदर्शन के महानिदेशक त्रिपुरारी शरण की देखरेख में हो रही है. उल्लेखनीय है कि डीडी न्यूज की शुरुआत नवम्बर, 2003 में हुई थी. इसके पहले यह दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर ही हिंदी-अंग्रेजी बुलेटिन के रूप में प्रसारित होता था. फिलहाल डीडी न्यूज पर हिंदी और अंग्रेजी समाचार बुलेटिन के अलावा व्यवसाय, खेल-कूद, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का नियमित रूप से प्रसारण किया जाता है. डीडी न्यूज चैनल के दूरदर्शन समाचार केन्द्र द्वारा अलावा पूरे भारत में 23 रीजन न्यूज यूनिट भी हैं.





