आजतक से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले एक्जीक्यूटिव एडिटर अजय कुमार ने अल्फा समूह का चैनल न्यूज नेशन ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां पर न्यूज हेड बनाया गया है. अजय कुमार आजतक में पांच साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया था. उनसे पहले अभिसार शर्मा भी आजतक से इस्तीफा देकर जी न्यूज पहुंच गए थे. चैनल के ऑन एयर होने पर अजय कुमार ने ही पहला बुलेटिन पढ़कर इसकी शुरुआत की.
अजय कुमार पिछले पांच सालों से आजतक से जुड़े हुए थे. वे दो पारी में आजतक को अपनी सेवा दे चुके हैं. प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अजय कुमार पहली बार 1995 में आजतक ज्वाइन किया था. 2002 में यहां से इस्तीफा देने के बाद स्टार न्यूज चले गए. पांच साल यहां पर काम करने के बाद 2007 में वापस आजतक आ गए थे. तब से आजतक को ही अपनी सेवाएं दे रहे थे.






