मीडिया जगत में बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में रीजनल टीवी न्यूज़ चैनल के रूप में सफलता का परचम लहरा चुके ‘समाचार प्लस’ की लॉन्चिंग अब राजस्थान में होने जा रही है। “खबर वही जो हमने कही” की टैग लाइन के साथ शुरू हुए समाचार प्लस ने जनसरोकार से जुड़ी खबरों को हमेशा प्राथमिकता दी है और सच कहने की हिम्मत के साथ निरंतर बेलगाम होती नौकरशाही और गैर जवाबदेह बनते जा रहे राजनेताओं से सवाल पूछकर, उनके कारनामों को उजागर करके अपने आपको जनता के प्रवक्ता के रूप में पेश किया है।
उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड में जनता की आवाज बन चुके समाचार प्लस का आगाज अब राजस्थान में होने जा रहा है। चैनल के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार अतिशीघ्र समाचार प्लस राजस्थान की लॉन्चिंग प्रस्तावित है। चैनल के नोएडा सेक्टर-63 स्थित मुख्यालय में राजस्थान चैनल के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। अब वहां भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। राजस्थान के सभी जिलों में संवाददाताओं के अलावा ऐंकर, प्रोड्यूसर, एसोसिएट प्रोड्यूसर, असिस्टेंट प्रोड्यूसर, पैनल प्रोड्यूसर, वीडियो एडिटर, ग्राफिक्स, ट्रेनी आदि पदों पर भर्ती शुरू हो गयी है। चैनल के सीईओ और एडिटर इन चीफ उमेश कुमार खुद सारी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। अगर आप समाचार प्लस राजस्थान से जुड़ना चाहते हैं तो अपना बायोडाटा [email protected] पर ई-मेल करें। (प्रेस रिलीज)






