Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दिल्‍ली में महिला पत्रकार ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक महिला पत्रकार ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. महिला पत्रकार ने करीब एक वर्ष पहले ही एक व्यवसायी से प्रेम विवाह किया था. घटना शकरपुर थानांतर्गत गणेश नगर इलाके की है. पुलिस के अनुसार पत्रकार नेहा गुप्ता (30 वर्ष) अपने पति कपिल गुप्ता के साथ ए-74, गणेश नगर पार्ट-2, में रहती थी. करीब एक साल पहले नेहा ने कपड़ा कारोबारी कपिल गुप्ता से प्रेम विवाह किया था. कपिल का लक्ष्मी नगर में कपड़े का कारोबार है. नेहा एक न्यूज चैनल में पत्रकार थी.

पुलिस का कहना है कि बुधवार रात नेहा का शव उसके कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस को फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग सका है. पुलिस ने नेहा के पति को हिरासत में ले लिया है. नेहा का मायका इलाहाबाद में है और उसके पिता राम अवध त्रिपाठी को पुलिस ने सूचित कर दिया है. महिला पत्रकार के परिजनों के पहुंचने के बाद सारे मामले की जानकारी हो सकेगी. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...