साधना न्यूज से खबर है कि विवेक सिंह के समाचार प्लस ज्वाइन करने के बाद अनुराग शुक्ल भी समाचार प्लस ज्वाइन करने जा रहे हैं. अनुराग पिछले महीने से ही छुट्टी पर चल रहे थे. वे चैनल में प्रमुख संवाददाता थे. अब वे समाचार प्लस में राहुल तिवारी के स्थान पर लाए जा रहे हैं. उन्हें चैनल में स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. बताया जा रहा है कि अनुराग को गोविंद पंत राजू समाचार प्लस में ला रहे हैं. अनुराग कई और संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. चैनल के इनपुट हेड प्रवीण साहनी ने अनुराग के नियुक्ति की पुष्टि की.
दूसरी तरफ साधना से खबर आ रही है कि कुंभ में प्रभातम के मीडिया सेंटर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे नितिन श्रीवास्तव यहां से खाली होने के बाद लखनऊ में रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन करेंगे.






