Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा : लालू की दिलचस्‍पी बढ़ी, मंटू शर्मा से मांगी जानकारी

मुंगेर। विश्वस्तरीय 200 करोड़ के दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा को जानने और समझने में इन दिनों राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उनकी इस मामले में अचानक दिलचस्पी रहस्यमय बनी हुई है। कारण पूरे एक वर्ष से दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा में मुंगेर मुख्यालय में पुलिस अनुसंधान चल रहा है और सोशल मीडिया में पुलिस अनुसंधान की खबर लगातार आ रही है। परन्तु पूर्व में कभी भी राजद प्रमुख ने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

मुंगेर। विश्वस्तरीय 200 करोड़ के दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा को जानने और समझने में इन दिनों राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उनकी इस मामले में अचानक दिलचस्पी रहस्यमय बनी हुई है। कारण पूरे एक वर्ष से दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा में मुंगेर मुख्यालय में पुलिस अनुसंधान चल रहा है और सोशल मीडिया में पुलिस अनुसंधान की खबर लगातार आ रही है। परन्तु पूर्व में कभी भी राजद प्रमुख ने इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

दैनिक हिन्दुस्तान ने राजद प्रमुख को पिछले दिनों विधान सभा के चुनाव में अच्छा झटका दिया था, पूरी दुनिया इस तथ्य को जानती है। लोक सभा चुनाव सिर पर है। आसन्न लोक सभा चुनाव के मद्देनजर ही श्री प्रसाद दैनिक हिन्दुस्तान के मामले में अपनी पार्टी की रणनीति तय करेंगे, ऐसा स्वतंत्र राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा कांड के सूचक मन्टू शर्मा को पिछले दिनों पटना स्थित अपने आवास पर बुलाकर दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा के कानूनी पक्ष को समझने की कोशिश की।

लालू ने फर्जीवाड़ा से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की : पटना से मिली सूचना में बताया गया है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कोतवाली कांड संख्या -445/2011 के सूचक व आरटीआई एक्टिविस्ट मन्टू शर्मा से दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा से जुड़े सभी दस्तावेजों की मांग की है। सूचक मन्टू शर्मा ने लालू प्रसाद को सूचित किया है कि पटना उच्च न्यायालय में गत 17 दिसंबर, 12 को विज्ञापन फर्जीवाड़ा कांड की अभियुक्त व मेसर्स हिन्दुस्तान मीडिया वेन्चर्स लिमिटेड की अध्यक्ष शोभना भरतिया और पूर्व प्रकाशक अमित चोपड़ा मुकदमा हार चुके हैं। श्री प्रसाद ने मन्टू शर्मा से पटना उच्च न्यायालय के 17 दिसंबर,12 के आदेश की प्रति भी देने का आग्रह किया है।

राजद सुप्रीमो की दिलचस्पी के पीछे की रणनीति क्या है? बिहार के लोग अनुमान कर रहे हैं कि आगामी लोक सभा और बिहार विधान सभा के सत्रों में राजद सुप्रीमो 200 करोड़ के दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा के मामले को पुरजोर ढंग से सदन के पटल पर अपनी पार्टी की ओर से पेश करने की रणनीति अख्तियार करेंगे। बिहार के नागरिकों को उम्मीद है कि राजद प्रमुख इस विश्वव्यापी मीडिया घोटाला के अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आगामी लोकसभा और बिहार विधान सभा के सत्रों के दौरान ही दैनिक हिन्दुस्तान विज्ञापन फर्जीवाड़ा मामले में लालू प्रसाद की रणनीति स्पष्ट हो पायेगी।

मुंगेर से श्रीकृष्‍ण प्रसाद की रिपोर्ट. इनसे संपर्क मोबाइल नं. -09470400813 के जरिए किया जा सकता है.


हिंदुस्‍तान के इस विज्ञापन घोटाले के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें – हिंदुस्‍तान का विज्ञापन घोटाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...