Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रामपुर से ‘समृद्ध भूमि’ की तैयारी, ‘महका जगत’ के दो साल पूरे

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से समृद्ध भूमि ग्रुप आफ कंपनीज जल्द ही 'समृद्ध भूमि' नाम से अपनी मासिक पत्रिका लांच करने जा रही है.  'समृद्ध भूमि' के सीएमडी महफूज मियां ने बताया कि इस पत्रिका में जनसरोकार, राजनीति, अपराध, खेल और शिक्षा जगत से जुड़ी खबरों को पेश किया जाएगा. पत्रिका में श्‍वेत-श्‍याम के अलावा रंगीन पेज भी होंगे. इसके अलावा सांध्य दैनिक समाचार पत्र भी प्रकाशित करने की तैयारी है, जो मार्च के प्रथम सप्ताह में बजार में आ जाएगा. 

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर से समृद्ध भूमि ग्रुप आफ कंपनीज जल्द ही 'समृद्ध भूमि' नाम से अपनी मासिक पत्रिका लांच करने जा रही है.  'समृद्ध भूमि' के सीएमडी महफूज मियां ने बताया कि इस पत्रिका में जनसरोकार, राजनीति, अपराध, खेल और शिक्षा जगत से जुड़ी खबरों को पेश किया जाएगा. पत्रिका में श्‍वेत-श्‍याम के अलावा रंगीन पेज भी होंगे. इसके अलावा सांध्य दैनिक समाचार पत्र भी प्रकाशित करने की तैयारी है, जो मार्च के प्रथम सप्ताह में बजार में आ जाएगा. 

सी न्यूज से एसोशिएट प्रोडूसर विराज सक्सेना को पत्रिका, समाचार पत्र की अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है. विराज सक्सेना सी न्यूज से पहले वायस आफ नेशन, टाइम टीवी, रफ्तार टाइम्स न्यूज चैनल, जैन टीवी और शाह टाइम्स समाचार पत्र में महत्‍वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं.

उधर, एक अन्य खबर के मुताबिक राजस्‍थान के उदयपुर से प्रकाशित पाक्षिक 'महका जगत' ने दो साल पूरे कर लिए हैं. 25 फरवरी को यह पाक्षिक अखबार अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस मौके पर एक भव्‍य स्‍मारिका का विमोचन भी उदयपुर में किया जाएगा. इस अखबार का प्रकाशन उदयपुर पत्रकार जयप्रकाश माली कर रहे हैं. वे राजस्‍थान पत्रकार परिषद, उदयपुर के अध्‍यक्ष भी हैं.

इस मौके पर जयप्रकाश ने बताया कि तीसरे वर्ष में अखबार के प्रवेश करने के साथ ही इसका प्रकाशन राज्‍य की राजधानी जयपुर से भी किया जा रहा है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. अखबार उदयपुर एवं जयपुर के अलावा राजस्‍थान के लगभग सभी जिलों में प्रसारित किया जाएगा. इसके लिए टीम तैयार की जा चुकी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...