हजारों लोगों से लगभग 2600 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी खबर भारती चैनल के चेयरमैन पुष्पेंद्र सिंह बघेल को गुरुवार को कानपुर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन के रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. पुलिस इसके पहले पुष्पेंद्र को एक दिन की रिमांड पर लिया था, परन्तु उससे कुछ खास सबूत नहीं मिल सका. इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन और रिमांड देने की अर्जी दायर कर दी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.
साईं प्रकाश समूह के सीएमडी पुष्पेंद्र सिंह बघेल को कानपुर पुलिस ने उनके साथ धर्मवीर सिंह को ठगी के आरोप में अरेस्ट किया था. मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है. बताया जा रहा है कि इस दौरान साई प्रकाश के खिलाफ कुछ और शिकायतें तीन थानों में दी गई है.





