महाकुंभ में वसंत पंचमी स्नान से ठीक पहले सेक्टर चार में हादसा हो गया. महानिर्वाणी अखाड़े में गुरुवार आधी रात के बाद करीब दो बजे भीषण आग लग गई. लपटें इतनी फैली कि एक साधु की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ. यह वह वक्त था जब सारे अखबार छप चुके थे. लेकिन सूचना मिलते ही हिंदुस्तान अखबार की टीम हरकत में आई और स्पेशल कवरेज करने का निर्णय लिया गया. सब जुट गए काम में.
तस्वीरों और खबरों के जरिए हिंदुस्तान का स्पेशल एडिशन निकाला गया. सुबह चार बजे तक एडिशन तैयार हो गया. सुबह किसी अखबार में कुंभ में हादसे की खबर नहीं थी. नीचे है हिंदुस्तान स्पेशल एडिशन का पहला पेज…







