मेरठ : एनएच 58 स्थित गॉडविन पांच सितारा होटल में दैनिक जनवाणी अखबार का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। दो साल के छोटे सफर में यह अखबार दो राज्यों में छह संस्करणों के साथ प्रकाशित हो रहा है। इस मौके पर समूह के निदेशक भूपेंद्र बाजवा, जितेंद्र बाजवा एवं समूह संपादक यशपाल सिंह ने पूरी टीम से ‘आगे बढ़ो’ का आह्वान किया। ग्रुप के निदेशक जितेन्द्र बाजवा ने कहा कि यह ‘कारवां’ न केवल नया मुकाम हासिल करेगा बल्कि और विशाल होता जाएगा। बस समय जोश के साथ साथ जिम्मेदारियों को समझने का है। उन्होंने कहा कि ग्रुप की कई अच्छी योजनाएं पाइप लाइन में हैं और जल्द ही उनका पूरी तरह क्रियान्वयन होगा।

निदेशक भूपेन्द्र बाजवा ने पूरी टीम को बधाई दी। समूह संपादक यशपाल सिंह ने कहा कि संपादकीय टीम के अलावा प्रसार व मार्केटिंग टीम के अनूठे आपसी सहयोग ने दैनिक जनवाणी को निर्बाध गति प्रदान की है। उत्तराखंड के स्टेट हेड योगेश भट्ट ने अखबार के सफर पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर निदेशक भूपेन्द्र बाजवा व जितेन्द्र बाजवा ने केक काटकर दैनिक जनवाणी परिवार के साथ सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में जीएम प्रसार भंवर सिंह, डीएनई विजयप्रकाश, बागपत प्रभारी जयवीर सिंह तोमर, मेरठ सिटी प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, सहारनपुर प्रभारी पवन शर्मा, मुजफ्फरनगर प्रभारी हर्ष कुमार, बिजनौर प्रभारी दिवाकर झा, चीफ डिजाइनर देवेंद्र सिंह, उत्तराखंड डेस्क प्रभारी आनंद अग्निहोत्री, एजीएम मार्केटिंग मोहित शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर गॉडविन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एएन पंडित, वीपी सिंह, अक्षय कुमार, ज्ञानप्रकाश, अनुज कौशिक चीकू, हर्षवर्धन, संजय हरपी, अमित मुदगल, रामबोल तोमर, कुलदीप त्यागी, सलीम अख्तर सिद्दकी, देवेंद्र प्रताप, बिजेन्द्र श्रीवास्तव, मणि भूषण, शैलेश अस्थाना, विनीत कुमार, गिरिराज सिंह, गौरव मलिक, मनीष राणा, मनोज जैन, दीपक सिरोही, भूपेन्द्र शर्मा, सुनील चौधरी, सुहेल अहमद, मास्टर एड के निदेशक प्रवीण शर्मा, अक्षी एडवरटाइमेंट से राजीव जैन, मनु मीडिया से सुभाष सैनी, साईं एडरटाजिंग से संदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।





