बेतुल से खबर है कि पत्रिका के ब्यूरोचीफ लक्ष्मी नारायण साहू का तबादला भोपाल कर दिया गया है. लक्ष्मी लंबे समय से पत्रिका को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले दिनों ही उन्हें बेहतरीन काम करने के लिए पत्रिका प्रबंधन ने नेशनल अवार्ड से नवाजा था. माना जा रहा है कि मजीठिया वेज बोर्ड के चक्करों से बचने के लिए उनका तबादला किया गया है ताकि वे इस्तीफा दे दें.
दैनिक भास्कर, सागर-बीना में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रमेश राजपूत ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले पांच सालों से अखबार से जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी नई पारी पत्रिका के साथ बेतुल में शुरू की है. यह उनका गृह नगर भी है. प्रमेश ने अपने करियर की शुरुआत यही पर भास्कर से की थी. यहां से उन्हें प्रमोट करके सरणी भेज दिया गया था. उसके बाद वहां से सागर भेज दिया गया था.






