श्रीलंका के पत्रकार फराज शौकत अली को राष्ट्रीय राजधानी कोलंबो में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी. गोली उनके अतिथिगृह पर चलाई गई है. उनकी हालत गंभीर है. पुलिस ने शनिवार को कहा कि द संडे लीडर में स्तंभकार शौकत अली पर कोलंबो के माउंट लैविनिया स्थित उनके अतिथि गृह पर तीन लोगों ने गोलियां चलाईं. उन्हें कालूबोविला अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है.
हालांकि अभी तक उन पर हुए हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शौकत अली ‘द संडे लीडर’ में स्तंभकार हैं. वे पहले सरकार विरोधी लेख लिखने के लिए जाने जाते थे. इसके पहले इस अखबार के संस्थापक संपादक लसांथा विक्रमतुंगा की 2009 में हत्या कर दी गई थी. माना जा रहा है कि खबरों के चलते ही फराज पर हमला किया गया है.





