चैनल वन से खबर है कि मैनेजिंग एडिटर एवं वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा पिछले कई दिनों से ऑफिस नहीं जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि कुछ बातों से नाराज होकर वे लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. वे एक दिसम्बर से ऑफिस नहीं आ रहे हैं. दैनिक भास्कर, पायनियर सहित कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके उदय सिन्हा लगभग एक साल पहले चैनल वन से जुड़े थे. सूत्रों ने बताया कि उदय सिन्हा प्रबंधन से किसी बात पर मतभेद होने के बाद से ही छुट्टी पर चले गए हैं. उनको लेकर तरह तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं.
इस संदर्भ में जब उदय सिन्हा से सच जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन ही उठाया, जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका. जब एमडी मोहम्मद आरिफ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उदय जी नाराज होकर नहीं गए हैं बल्कि स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर हैं, वे जल्द ही ऑफिस आएंगे.





