Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बांग्‍लादेश में ब्‍लॉगर की छुरा घोंप कर हत्‍या

ढाका। बांग्लादेश में युद्ध अपराधों के मामले में कुछ नेताओं के खिलाफ मुकदमे को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से जारी हिंसा के बीच कट्टरपंथी संगठनों का विरोध करने वाले एक बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या कर दी गई है। इस ब्लॉगर के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

ढाका। बांग्लादेश में युद्ध अपराधों के मामले में कुछ नेताओं के खिलाफ मुकदमे को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से जारी हिंसा के बीच कट्टरपंथी संगठनों का विरोध करने वाले एक बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या कर दी गई है। इस ब्लॉगर के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

पेशे से वास्तुकार 30 वर्षीय कार्यकर्ता राजिब हैदर की हत्या शुक्रवार रात राजधानी के पल्लबी में उनके घर के निकट छुरा घोंप कर कर दी गई। यहां शाहबाग में शनिवार दोपहर हैदर का शव लाया गया तो वहां हजारों की संख्या में लोगों ने नारे लगाए और बदला लेने का वादा किया। दोपहर के समय जनाजे की नमाज पढ़ी गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, हमने राजिब हैदर के हत्यारों के लिए सघन अभियान छेड़ा है। जासूसी शाखा और सीआईडी दोनों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए अलग अलग फिंगर प्रिंट्स लिए हैं। शाहबाग के प्रदर्शकारियों ने जमात ए इस्लामी पर हैदर की हत्या का आरोप लगाया है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...