Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

फ्रैक्‍चर स्‍टेट हेड के पैर में और प्रभाव हिंदुस्‍तान के सर्कुलेशन पर

हिंदुस्‍तान अखबार झारखंड में परेशानियों से घिरा हुआ है. दिनेश मिश्रा दुर्घटना में अपना पैर तुड़वा बैठे तो अखबार का सर्कुलेशन उसके तीनों प्रिंटिंग यूनिट में लगातार घटता जा रहा है. स्‍टेट हेड दिनेश मिश्रा लगभग एक महीने पहले बाइक से दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए, जिससे उनके पैर में मल्‍टीपल फ्रैक्‍चर आ गए हैं. उनका चलना फिरना भी मुश्किल है. उनके इस हाल की वजह से अखबार के अंदर भी लगातार अराजक स्थिति बनती जा रही है.

हिंदुस्‍तान अखबार झारखंड में परेशानियों से घिरा हुआ है. दिनेश मिश्रा दुर्घटना में अपना पैर तुड़वा बैठे तो अखबार का सर्कुलेशन उसके तीनों प्रिंटिंग यूनिट में लगातार घटता जा रहा है. स्‍टेट हेड दिनेश मिश्रा लगभग एक महीने पहले बाइक से दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए, जिससे उनके पैर में मल्‍टीपल फ्रैक्‍चर आ गए हैं. उनका चलना फिरना भी मुश्किल है. उनके इस हाल की वजह से अखबार के अंदर भी लगातार अराजक स्थिति बनती जा रही है.

सूत्रों का कहना है कि वह कुछ लोगों के सहारे कभी कभी कार्यालय तो आते हैं लेकिन ऑफिस में नहीं बैठकर लॉन में ही बैठते हैं. फिलहाल इस मौसम में तो चल जा रहा है लेकिन जब गर्मी बढ़ेगी तो ये भी मुश्किल हो जाएगा. कहा जा रहा है कि उनके पैर में फ्रैक्‍चर इतना ज्‍यादा है कि उसे पूरी तरह ठीक होने में कई महीने लगेंगे. दिनेश मिश्रा के ठीक न होने के असर अखबार के कामकाज पर पड़ रहा है. कर्मचारी पूरी तरह मनमानी पर उतरे हुए हैं.

इसका असर अखबार के सर्कुलेशन पर भी पड़ रहा है. सूत्रों का कहना है कि पिछले एक महीने में पूरे प्रदेश में सर्कुलेशन लगभग तीस हजार कॉपियों तक गिर चुका है. अगर स्थिति यही रही तो सर्कुलेशन स्‍तर पर अखबार को और अधिक घाटा उठाना पड़ सकता है. हालांकि प्रबंधन की तरफ से इस घटते सर्कुलेशन को रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं परन्‍तु स्थिति सुधर नहीं पा रही है. अब देखना है कि दिनेश मिश्रा कब तक ठीक होकर ऑफिस पहुंचते हैं तथा स्थितियां काबू में आती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...