इंडिया टुडे मैगजीन का प्रकाशन करने वाला इंडिया टुडे समूह और डिस्कवरी चैनल संचालित करने वाला डिस्कवरी नेटवर्कस एशिया पैसिफिक ने एक मासिक मैगजीन का प्रकाशन करने के लिए हाथ मिलाया है. डिस्कवरी चैनल मैगजीन को भारत में लांच करने के लिए ये दोनों समूह साथ आए हैं. इसमें अंतराष्ट्रीय कंटेंट को शामिल किया जाएगा. इसमें नेचर, एडवेंचर, ब्राह्मांड, विज्ञान, इतिहास, फोरेंसिक, मनोविज्ञान समेत कई विषयों को सम्मिलित किया जाएगा.
एक तरह से यह वेंचर डिस्कवरी चैनल पर दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों को लिखित रूप होगा. डिस्वकवरी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राहुल जौहरी का कहना है कि डिस्कवरी चैनल मैगजीन चैनल के व्यूवर को अतिरिक्त जानकारी देगा. यह एक तरह से चैनल का विस्तार होगा. यह मासिक पत्रिका मौजूदा साउथ एशिया वर्जन के समान होगी. इसका एडिटोरियल में दोनों समूह सहयोग देंगे जबकि इसके डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी इंडिया टुडे समूह के हाथों में होगी.
इंडिया टुडे के सीईओ आशीष बग्गा का कहना है कि लगातार प्रगति की तरफ बढ़ रहे भारतीयों का एक बड़ा वर्ग बेहतरीन जानकारी वाले प्रकाशनों के लिए एक बड़ा मार्केट तैयार कर रहा है. डिस्कवरी चैनल भारत में खाली पड़े इस स्पेश को मैगजीन के सहारे कवर करने का काम करेगा. हमलोग मैगजीन को लांच करने में जुटे हुए हैं. इस मैगजीन के प्रकाशन के बाद समूह से प्रकाशनों से जुड़े पाठकों से हमारा रिश्ता और मजबूत होगा. वर्तमान में डिस्कवरी चैनल मैगजीन अभी आस्ट्रेलिया, हॉंगकॉग, इंडोनेशिया, मलेशिया, ताइवान, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर और थाइलैंड में प्रकाशित हो रहा है.





