इंडिया न्यूज ने आजतक को बड़ा झटका दिया है. आजतक के लुक, फील एवं ग्राफिक्स को अलग पहचान दिलाने वाले वैभव वर्धन को अपने साथ जोड़ लिया है. वैभव इंडिया न्यूज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर आए हैं. बताया जा रहा है कि वे पिछले आठ सालों से आजतक को जुड़े थे तथा इस चैनल के लुक-फील एवं ग्राफिक्स को अलग पहचान दी थी. माना जा रहा है कि इंडिया न्यूज के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत उन्हें इंडिया न्यूज लेकर आए हैं.
इंडिया टीवी में एंकर रह चुके अनुराग मुस्कान ने भी अपनी नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें चैनल में एंकर कम सीनियर स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. अनुराग मुस्कान टीवी इंडस्ट्री के जाने पहचाने चेहरे हैं. अनुराग के आने से इंडिया न्यूज का एंकर पुल के साथ रिपोर्टिंग भी मजबूत होगी. अनुराग इंडिया टीवी के अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
इंडिया न्यूज से तीसरी खबर है कि इंडिया न्यूज हरियाणा का बिजनेस देख रहे राजेश शर्मा को पूरे आईटीवी नेटवर्क का बिजनेस हेड बना दिया गया है. वे अब सभी चैनलों के सरकारी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे. माना जा रहा है कि इन दिग्गजों के जुड़ने से इंडिया न्यूज और मजबूत होगा.






