कोरिया। जिला मुख्यालय से १५० किमी दूर भरतपुर विकासखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सात नाबालिग छात्राओं ने एसडीएम भरतपुर को एक लिखित शिकायत पत्र देते हुये अपने साथ छेड़छाड़ की जानकारी दी। इस मामले में पूर्व अधीक्षिका को बचाने के लिये वर्तमान अधीक्षिका को हटा दिया गया और तो और जिला प्रशासन इस बात की कोशिश में जुटा हुआ है कि पूरे मामले में लीपापोती हो जाये। यही वजह है कि शिकायत के १० दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपियों के विरूद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे यह कहा जा रहा है कि पूरी शिकायत ही गलत है।





