Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अब पत्रकारिता में भी हाथ आजमाएंगे गांगुली

नई दिल्ली : भारत के सबसे सफल कप्तान सौरव गांगुली ने खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखकर अपने करियर में नई पारी की शुरुआत की। गांगुली को विजडन इंडिया के संपादकीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। विजडन इंडिया अगले साल जनवरी से डिजिटल और प्रकाशन सहित कई रूपों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

नई दिल्ली : भारत के सबसे सफल कप्तान सौरव गांगुली ने खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखकर अपने करियर में नई पारी की शुरुआत की। गांगुली को विजडन इंडिया के संपादकीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। विजडन इंडिया अगले साल जनवरी से डिजिटल और प्रकाशन सहित कई रूपों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा।

भारत में इसकी शुरुआत फिदेलिस वर्ल्ड ने की जिसके कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कृष्णन ने आज गांगुली को संपादकीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। गांगुली ने यह पद स्वीकार करने के बाद इसे बड़ा सम्मान करार दिया। उन्होंने कहा, ‘विजडन इंडिया से जुड़ना और वह भी संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में, बड़ा सम्मान है। मैं इस नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हूं। हम वास्तव में सभी के सामने वास्तविक तस्वीर रखने की कोशिश करेंगे। क्रिकेट प्रेमी वर्षों से विजडन को क्रिकेट की बाइबिल मानते रहे हैं और हमारा नया स्वरूप भी इससे कुछ कम नहीं होगा।’

गांगुली ने कहा, ‘विजडन इंडिया भारतीय क्रिकेट का संपूर्ण दस्तावेज होगा।’ विजडन इंडिया में आलमानैक के अलावा उसके डिजिटल में वेब पोर्टल, टेलीविजन, गेम्स आदि शामिल हैं। इसके अलावा विजडन की तर्ज पर उसमें हॉल ऑफ फेम, क्रिकेट संग्रहालय, विजडन क्रिकेटर डिनर और अवॉर्ड, राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं और चैरिटी भी शामिल हैं। मशहूर क्रिकेट लेखक दिलीप रामचंद्रन को इसका मुख्य संपादक बनाया गया है जबकि सुरेश मेनन को आलमानैक का संपादक बनाया गया है। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...