Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”एनएनआईएस ने किया मेरे साथ धोखा, नहीं दिया पैसा”

सेवा में श्रीमान यशवंत भाई, सादर अवगत करना है मैं दिलीप कुमार राव, मूल निवासी 286/1 ख़ुशीपूरा, जनपद झाँसी। मैंने नवम्बर 2011 से एनएनआईएस न्यूज़ एजेंसी में काम करना शुरू किया था और फरवरी 2012 में एनएनआईएस न्यूज़ एजेंसी ने मुझे लेटर जारी किया था। मार्च चार 2012 को लखनऊ में लोकसभा चुनाव को कवरेज करने के लिए उदयचन्द्र सिंह सर ने भेजा था और तभी से लखनऊ में काम करने लगा था। मैं इकतीस अगस्त 2012 तक एनएनआईएस न्यूज़ एजेंसी में लखनऊ में काम किया।

सेवा में श्रीमान यशवंत भाई, सादर अवगत करना है मैं दिलीप कुमार राव, मूल निवासी 286/1 ख़ुशीपूरा, जनपद झाँसी। मैंने नवम्बर 2011 से एनएनआईएस न्यूज़ एजेंसी में काम करना शुरू किया था और फरवरी 2012 में एनएनआईएस न्यूज़ एजेंसी ने मुझे लेटर जारी किया था। मार्च चार 2012 को लखनऊ में लोकसभा चुनाव को कवरेज करने के लिए उदयचन्द्र सिंह सर ने भेजा था और तभी से लखनऊ में काम करने लगा था। मैं इकतीस अगस्त 2012 तक एनएनआईएस न्यूज़ एजेंसी में लखनऊ में काम किया।

दिसम्बर 2011 से लेकर अगस्त 2012 तक मैंने टोटल 256 स्टोरी भेजे हैं, जो मेरे नाम से बनी साइट में अपलोड है। इस हिसाब से मेरा पेमेंट 256 x500 = 128000 रुपया होता है, जिसमें से एनएनआईएस एजेंसी की तरफ से मुझे जून 2012 में 2500 रुपये का चेक और जुलाई 2012 में 7200 रुपये का चेक जारी किया गया है। यानी कि 9700 रुपये मुझे मिल चुका है। अब 118300 रुपये मेरा शेष है, जिसको लेकर मैंने श्री कुलवंत सर से बात की तो वह मुझे जून से दो-तीन दिन की बात कह कर टाल देते हैं और वह मुझे पिछले सात महीने से दो-तीन दिन कह कर गुमराह कर रहे हैं। जब मैंने उन से दस जनवरी को बात की तो उन्होंने मुझसे अभद्र भाषा में बात करते हुए कहा कि अब मैं तुम्हारे पेमेंट के बारे में कुछ नहीं कर सकता हूँ और अब तुमको जो करना हो वह करलो, अब तुम्‍हारा पेमेंट नहीं मिलेगा।  

यशवंत भाई, मैंने एजेंसी के लिए अपने घर का पैसा लगा कर मेहनत के साथ काम किया है। मुझे अब आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैंने अपने वकील के माध्यम से जब एक नोटिस जारी कराया कि मुझे दस दिन के अन्दर मेरे पेमेंट का भुगतान किया जाये अन्यथा महोदय मुझे मजबूर हो कर न्यायलय की शरण लेनी पड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी आपकी और आपके एनएनआईएस समूह की होगी, तो उस नोटिस का जवाब यह आया है कि आपकी टोटल स्टोरी 39 हो रही है, जिसका तीन सौ रुपये के हिसाब से आपका भुगतान कर दिया गया है। जबकि फोन से 500/ रुपये प्रति
स्टोरी के हिसाब से बात हुई थी। यशवंत भाई मैंने जो स्टोरी भेजी है उसकी साइट है 115.111.42.150 जिसका यूजर -dileep और pasward- dileep है, जिसमें आप चेक कर सकते हैं कि मैंने लखनऊ और झाँसी से 256 स्टोरी भेजी है। जिसका पेमेंट 500 सौ रुपये के हिसाब से 128000 रुपए होता है, जिसमें से एनएनआईएस की तरफ से मुझे 9700 रुपय मिल चुका और 118300 रुपए बकाया है।

जब मैं चार मार्च 2012 को लखनऊ में आया था तब यहाँ पर अभिषेक मिश्र नाम का स्ट्रिंगर काम करता था, जिसको कुछ दिन के बाद हटा दिया गया था क्योंकि उसको भी नहीं पेमेंट दिया गया था। जब मुझसे काम करवा लिया तब मुझे हटा कर दूसरे को रख दिया गया। यशवंत भाई आपसे विनम्र प्रार्थना है कि इसको छपने की कृपा करें, जिससे मेरा पेमेंट मिलने में मदद हो सके तथा दूसरे साथी एनएनआईएा के फर्जीवाड़ा में फंस कर धोखा ना खा सकें। आपकी महान कृपा होगी। 

दिलीप कुमार राव

ई 1/92 सेक्टर -आई

जानकीपुरम, लखनऊ

मोबाइल – 9918527266

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...