Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘इंडिया न्यूज’ पीछे पड़ा केजरीवाल के तो केजरीवाल ने खोल दी ‘इंडिया न्यूज’ की पोल… देखें वीडियो

अरविंद केजरीवाल को निपटाने के लिए सब एक मंच पर आ गए हैं. मीडिया, नेता, धर्मगुरु, अफसर… सब मिलकर अरविंद केजरीवाल को शिकंजा में कस देना चाहते हैं. हाल-फिलहाल इंडिया न्यूज के एडिटर इन चीफ बने पत्रकार दीपक चौरसिया खुलकर कांग्रेसी एजेंडे पर खेलने लगे हैं. जिस इंडिया न्यूज चैनल में वो एडिटर इन चीफ हैं, वह कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का है, इसलिए कांग्रेस एजेंडे पर खेलना ज्यादा अनुकूल भी है.

अरविंद केजरीवाल को निपटाने के लिए सब एक मंच पर आ गए हैं. मीडिया, नेता, धर्मगुरु, अफसर… सब मिलकर अरविंद केजरीवाल को शिकंजा में कस देना चाहते हैं. हाल-फिलहाल इंडिया न्यूज के एडिटर इन चीफ बने पत्रकार दीपक चौरसिया खुलकर कांग्रेसी एजेंडे पर खेलने लगे हैं. जिस इंडिया न्यूज चैनल में वो एडिटर इन चीफ हैं, वह कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का है, इसलिए कांग्रेस एजेंडे पर खेलना ज्यादा अनुकूल भी है.

इंदौर के किन्हीं भय्यू महाराज का इंटरव्यू इंडिया न्यूज पर दिखाकर और भय्यू जी के जरिए कई आरोप केजरीवाल पर लगवाकर इंडिया न्यूज वाले पहुंच गए अरविंद केजरीवाल की बाइट लेने. केजरीवाल ने बाइट देते देते इंडिया न्यूज के पत्रकार के हाथों से माइक लिया और लगे खोलने इंडिया न्यूज की ही पोल. केजरीवाल ने कहा कि ये हत्यारे का चैनल है, कांग्रेसी नेता का चैनल है, और चैनल कांग्रेस के एजेंडे पर काम कर रहा है, उन्हें बदनाम कर रहा है. यह सब इंडिया न्यूज पर प्रसारित भी हो गया. मतलब ये कि इंडिया न्यूज पर ही खुल गई इंडिया न्यूज की पोल. हालांकि इंडिया न्यूज पर केजरीवाल के कई बयान नहीं दिखाए गए, जो वो लाइव बोल रहे थे, साउंड म्यूट कर दिया गया था. पर वहां मौके पर दूसरे चैनल के लोगों ने पूरे दृश्य को शूट कर लिया था. वो वीडिया भी यहां हम दे रहे हैं.

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/667/news-incident-event/kejriwal-ne-kholi-india-news-tv-ki-pol.html


http://bhadas4media.com/video/viewvideo/668/media-music/india-news-vs-arvind-kejriwal.html


उपर पहला वीडियो इंडिया न्यूज पर प्रसारित खबर है, जिसमें अरविंद केजरीवाल के बयान को दिखाया जा रहा है और केजरीवाल इंडिया न्यूज की पोल खोल रहे हैं. इंडिया न्यूज का एंकर ऐसे चिल्ला रहा है, जैसे बकरी मिमिया रही हो. दूसरा वीडियो अरविंद केजरीवाल के प्रेस कांफ्रेंस का है, जो दिल्ली जल बोर्ड में करप्शन के मुद्दे पर आयोजित है, लेकिन इंडिया न्यूज वाले अपने सवाल घुसेड़े जा रहे हैं. तब चिढ़े अरविंद केजरीवाल ने अंत में इंडिया न्यूज की ठीक से ले ली.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...