जॉर्जिया। भारत में नेताओं के झगड़े तो आपने कई बार देखे हैं। लेकिन विदेशों में भी नेताओं का कुछ ऐसा ही हाल है। ताजा मामला जॉर्जिया का है। वहां के दो एमपी नेशनल टीवी पर लाइव शो में भीड़ गए। हालात कुछ ऐसे हो गए कि चैनल को टेलिकास्ट तक रोकना पड़ा।
द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के कोबा दाविताश्विल और यूनाइटेट नेशनल मूवमेंट पार्टी के सर्गो रातिएनी एक टीवी चैनल के दौरान दोनों के बीच बहस इस हद तक बढ़ी की पहले तो मामला गाली गलौज तक पहुंचा और बाद में बात इतनी बढ़ गई हाथापाई तक शुरु हो गई। जब शो के एंकर ने दोनों को समझाने की कोशिश की तो रातिएनी ने गुस्से में पानी का ग्लास टेबल पर गिरा दिया। किसी तरह से स्टूडियो के स्टाफ ने उनको झगड़े को रोका और उसके बाद प्रोग्राम को ऑफ एयर करना पड़ा। (आईबीएन)





