: प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ क्लोज-डोर मीटिंग में ‘सहारा थिंक टैंक’ इनिशियेटिव भी पेश : सहारा इंडिया परिवार ब्रिटेन में ‘इंडिया सेंटर’ की स्थापना करेगा, जो यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के साथ ज्वाइंट वेंचर पार्टनरशिप में खोला जाएगा. सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने दो इनिशियेटिव्स, ‘सहारा थिंक टैंक’ और ‘इंडिया सेंटर’ के फाइनल हाईलाइट्स ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री डेविड कैमरन को मुम्बई में हुई क्लोज-डोर राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में पेश किए.
इस क्लोज-डोर राउण्ड टेबल कॉन्फ्रेंस में भारत के 9 प्रमुख कॉपरेरेट हाउसेज ने भाग लिया. इससे पूर्व ये इनिशियेटिव्स 24 जून, 2012 को सहाराश्री और श्री डेविड कैमरन की 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन में हुई वन-ऑन-वन मीटिंग में चर्चा में लाए गए थे तथा प्रधानमंत्री द्वारा उनकी प्रशंसा करने के साथ ही उन पर सहयोग देने का भी वादा किया गया था. ‘सहारा थिंक टैंक’ इनिशियेटिव विशिष्ट व्यावसायिक अवसरों का दोहन करने के लिए ब्रिटेन से युवा प्रोफेशनल्स की सुसंगठित टीम द्वारा मंच प्रदान करने की योजना है. यह इनिशियेटिव लॉर्ड पटेल ऑफ ब्राडफोर्ड, ओबीई एवं अन्य ब्रिटिश सोसायटी के प्रमुख लोगों की गार्जियनशिप के अंतर्गत लागू किया जाएगा. मुम्बई की मीटिंग ‘सहारा थिंक टैंक’ इनिशियेटिव का पहला संस्करण है.
सहारा इंडिया परिवार ने आइकोनिक ‘इंडिया सेंटर’ की स्थापना की घोषणा की है जो यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के साथ ज्वाइंट वेंचर पार्टनरशिप में खोला जाएगा. ‘इंडिया सेंटर’ 4 एकड़ में प्लान किया गया विशिष्ट सुविधायुक्त हाउसिंग स्टूडेंट के साथ विश्वस्तरीय शिक्षण एवं ज्ञान-अनुभव देने वाला केन्द्र होगा जो यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन, डॉकलैंड कैम्पस में स्थित होगा. श्री डेविड कैमरन ने इस तथ्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये अपने आप में विश्व में कॉपरेरेट और यूनिवर्सिटी के मध्य होने वाला अपनी तरह का अलग ही प्रयास होगा. यूनिवर्सिटी ने सेंटर के लिए पहले ही 4 एकड़ भूमि अर्जित कर ली है. (सहारा)





