Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मथुरा में दो फर्जी पत्रकार पकड़ाए

मथुरा। गोवर्धन चौराहे पर पत्रकारिता के नाम पर ए2जेड चैनल की फर्जी आईडी और कैमरा के बल पर ट्रक वालों से अवैध वसूली करते उमेश पुत्र बच्चू सिंह (उम्र 25 वर्ष) निवासी फैचरी कोतवाली वृंदावन व बिट्टू यादव पुत्र रामस्वरूप यादव (उम्र 35 वर्ष) निवासी चूना कंकड़ बंगाली घाट थाना कोतवाली को ए2जेड न्यूज चैनल के मथुरा ब्यूरो चीफ विवेक गर्गाचार्य ने मौके पर ही दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

मथुरा। गोवर्धन चौराहे पर पत्रकारिता के नाम पर ए2जेड चैनल की फर्जी आईडी और कैमरा के बल पर ट्रक वालों से अवैध वसूली करते उमेश पुत्र बच्चू सिंह (उम्र 25 वर्ष) निवासी फैचरी कोतवाली वृंदावन व बिट्टू यादव पुत्र रामस्वरूप यादव (उम्र 35 वर्ष) निवासी चूना कंकड़ बंगाली घाट थाना कोतवाली को ए2जेड न्यूज चैनल के मथुरा ब्यूरो चीफ विवेक गर्गाचार्य ने मौके पर ही दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।

विवेक गर्गाचार्य के अनुसार ए2जेड न्यूज चैनल की फर्जी आईडी लेकर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा दलाली किये जाने का मसला काफी समय से चल रहा था, इसी के चलते चैनल के मथुरा ब्यूरो को उन दलालों की काफी समय से तलाश थी। विवेक गर्गाचार्य को सूचना मिली कि गोवर्धन चौराहे पर ए2जेड चैनल की आईडी के बल पर कुछ लोग दलाली कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मथुरा चैनल ब्यूरो चीफ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उमेश व बिट्टू को धर दबोचा।

ब्यूरो चीफ द्वारा पकड़े जाने पर दोनों अभियुक्त सकपकाने लगे विवेक गर्गाचार्य ने पकडे़ गये। दोनों अभियुक्तों को सीओ सिटी के नेतृत्‍व में मौके पर पहुंची भारी फोर्स के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अमित शर्मा व उसके अन्य 5 साथियों ने उनको ये आईडी दी थी व उसके बदले 25,000 रुपये भी लिए थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को धारा 384 व 420 के तहत जेल भेज दिया। पुलिस अमित शर्मा व उसके अन्य साथियों की तलाश में सरगर्मी से जुट गयी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...