Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आसाराम ने कहा – संतों को बदनाम कर रही है मीडिया

आसाराम बापू ने पर आरोप लगाया है कि मीडिया विदेशी एनजीओ के इशारे पर संतों को बदनाम कर रहा है. प्रवचनकर्ता आसाराम बापू ने बुधवार को कहा कि विदेशी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) धन का इस्तेमाल करके मीडिया के जरिये उन्हें तथा देश के अन्य संत-महात्माओं को बदनाम करने की मुहिम चला रहे हैं.

आसाराम बापू ने पर आरोप लगाया है कि मीडिया विदेशी एनजीओ के इशारे पर संतों को बदनाम कर रहा है. प्रवचनकर्ता आसाराम बापू ने बुधवार को कहा कि विदेशी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) धन का इस्तेमाल करके मीडिया के जरिये उन्हें तथा देश के अन्य संत-महात्माओं को बदनाम करने की मुहिम चला रहे हैं.

आसाराम ने बलिया में अपने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिये बगैर कहा कि विदेशी एनजीओ के धन के लालच में आकर मीडिया संत-महात्माओं के बारे में अनर्गल बातें फैला रहा है. यह उन संगठनों का हिन्दू संस्कृति तथा संतों को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है.
   
दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार हुई लड़की को उस वारदात का दोषी ठहराने के आरोपों से घिरे रहे आसाराम ने कहा कि देश में विभिन्न स्थानों पर उनका विरोध करने तथा उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाले लोग उन्हीं विदेशी एनजीओ से जुड़े हैं.

आसाराम ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार हुई बलिया की मूल निवासी लड़की को अपने साथ हुई वारदात के लिए बराबर का दोषी कभी नहीं ठहराया. मीडिया ने ही उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था. आसाराम ने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने उस लड़की को उसके साथ हुई वारदात के लिए दोषी ठहराया था, तो वह उसे 50 लाख रुपए इनाम देंगे. (सहारा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...