Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”जनता टीवी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास जाउंगा”

सेवा में, श्री मान सम्पादक महोदय, भड़ास4मीडिया. आप ने जनता टीवी के हरियाणा के स्ट्रिंगरों का दुःख  प्रकाशित किया उस के लिए मैं व जनता टीवी हरियाणा के सभी स्ट्रिंगर आपके तहे दिल से शुक्रगुजार हैं और मेरी आप के माध्‍यम से भारत के सभी रिपोर्टर/ ब्यूरो हेड से प्रार्थना है कि जनता टीवी में कोई काम न करे. और ऐसे सभी टीवी चैनल व समाचार पत्रों से बच कर रहें, जो काम करवा कर पैसे नहीं देते. मैंने जनता टीवी के एमडी का वर्जन पढ़ा, जिसमें लिखा था कि हम लोगों ने स्पाट लिया था, जो सरासर गलत है.

सेवा में, श्री मान सम्पादक महोदय, भड़ास4मीडिया. आप ने जनता टीवी के हरियाणा के स्ट्रिंगरों का दुःख  प्रकाशित किया उस के लिए मैं व जनता टीवी हरियाणा के सभी स्ट्रिंगर आपके तहे दिल से शुक्रगुजार हैं और मेरी आप के माध्‍यम से भारत के सभी रिपोर्टर/ ब्यूरो हेड से प्रार्थना है कि जनता टीवी में कोई काम न करे. और ऐसे सभी टीवी चैनल व समाचार पत्रों से बच कर रहें, जो काम करवा कर पैसे नहीं देते. मैंने जनता टीवी के एमडी का वर्जन पढ़ा, जिसमें लिखा था कि हम लोगों ने स्पाट लिया था, जो सरासर गलत है.

मैंने कोई भी प्रोग्राम नहीं लिया और आप सभी जानते हैं कि प्रोग्राम के पैसे सब लोग पहले लेते हैं और उसका एग्रीमेंट भी होता है, जो जनता टीवी के पास नहीं है. मुझ पर ऐसा इल्जाम लगाने से पहले सोच लेना चाहिए था कि हिसार उपचुनाव में जनता टीवी को एक पार्टी के हाथों 12 लाख रुपये में बेच दिया था 'म्हारा हरियाणा लाइव प्रोग्राम', जो जनता टीवी पर रात्रि 8:30 बजे चलता था. वो प्रोग्राम एक तरफ़ा एक पार्टी को सपोर्ट करने के लिए चलता था. और मुझे हिसार उप चुनाव में बाध्य किया गया कि कांग्रेस के खिलाफ ही समाचार दिखाने हैं. जब मैंने मना किया तो मालिक गुरविंदर सिंह ने 2 यूनिट हिसार भेज दी, जिन्होंने हिसार चुनाव कवर किया. फिर शुरू हुआ इनका खेल जनता टीवी की आड़ में.

जनता टीवी ने हरियाणा के एक भी स्ट्रिंगर्स की न्यूज़ के पैसे नहीं दिए हैं. जनता टीवी के एमडी को सोचकर बयान देना चाहिए. जनता टीवी बताये कि अब तक हरियाणा को क्या पेमेंट की है. अगर नहीं की तो क्यों नहीं की, ऐसा इल्जाम लगाना जनता टीवी को भारी पड़ेगा. मैं मानवाधिकार आयोग व चुनाव आयोग से जनता टीवी की शिकायत करूँगा, जिसमें कार्रवाई भी निश्चित होगी. मैं जनता टीवी हरियाणा के सभी स्ट्रिंगर्स के साथ अम्बिका सोनी व हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलूंगा और अपने पैसे दिलाने की मांग करूंगा. अगर फिर भी पैसे नहीं दिए गए तो हम सभी एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठेंगे और फिर भी हल न हुआ तो हम हड़ताल करेंगे. जनता टीवी के गेट के सामने तम्बू गाड़ कर बैठेंगे और पीसीआई से भी शिकायत करेंगे. आप से प्रार्थना है कि इस न्‍यूज को प्रकाशित करें. अगर जरूरत हो तो जनता टीवी का वर्जन भी लें.
धन्यवाद सहित

मयंक जोगी

एक्‍स ब्‍यूरो हेड, हरियाणा

जनता टीवी

मोबाइल – 8295556660

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...