Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

साक्षी मीडिया के मालिक जगन की अरबों की सम्‍पत्ति होगी जब्‍त

नई दिल्ली : वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी और उनके सहयोगियों के खिलाफ धनशोधन की जांच के संबंध में एक प्राधिकरण द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कुर्की को बुधवार को मंजूरी मिलने के बाद ईडी 122 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करेगा। धनशोधन रोकथाम कानून के प्राधिकरण ने आज एजेंसी के 51 करोड़ और 71 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग कुर्की आदेशों को मंजूरी दी जिसके बाद ईडी द्वारा तत्काल जब्ती का रास्ता साफ हो गया है।

इस ताजा घटनाक्रम का अर्थ यह हुआ कि इन दो मामलों में शामिल पक्ष बिक्री, पट्टे, किराया या अन्य तरह से इन संपत्तियों का लाभ नहीं उठा पाएंगे। ईडी ने हैदराबाद में विला और अपार्टमेंटों की बिक्री और भूमि हस्तांतरण में कथित अनियमितताओं की जांच के संबंध में पिछले साल दुबई की कंपनी एम्मार प्रोपर्टीज, इसके संयुक्त उपक्रम एम्मार एमजीएफ और अन्य के मालिकाना 71 करोड़ रुपये के भूखंड पर कुर्की आदेश जारी किए थे।

एजेंसी ने 51 करोड़ रुपये की संपत्तियों को लेकर कुर्की आदेश भी जारी किये थे और उसने मैसर्स जननी इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड की 13 एकड़ भूमि, मैसर्स जगति पब्लिकेशन्स लिमिटेड के 14.50 करोड़ रुपये के सावधि जमा को कुर्क किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...