Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिहार विधान सभा के प्रेस दीर्घा से बाहर किये गये पत्रकार

गुरुवार को बिहार विधान सभा के प्रेस दीर्घा से उन पत्रकारों को बाहर किया गया, जिनके पास विधान सभा सचिवालय द्वारा कवरेज के लिए निर्गत पास नहीं था। बिहार विधान मंडल सत्र के दौरान विधान सभा सचिवालय और विधान परिषद सचिवालय अलग-अलग पास निर्गत करता है। कुछ पत्रकारों के पास दोनों सदनों का पास होता है तो कुछ के पास किसी एक सदन का।

गुरुवार को बिहार विधान सभा के प्रेस दीर्घा से उन पत्रकारों को बाहर किया गया, जिनके पास विधान सभा सचिवालय द्वारा कवरेज के लिए निर्गत पास नहीं था। बिहार विधान मंडल सत्र के दौरान विधान सभा सचिवालय और विधान परिषद सचिवालय अलग-अलग पास निर्गत करता है। कुछ पत्रकारों के पास दोनों सदनों का पास होता है तो कुछ के पास किसी एक सदन का।

यह पास विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान कवरेज के लिए रखना अनिवार्य होता है। लेकिन कई बार बिना अधिकृत पास वाले लोग भी दीर्घा में पहुंच जाते हैं। यानी पास है विधान परिषद के लिए और पहुंच गये विधान सभा दीर्घा में। हालांकि निर्गत पास के आधार पर विधान मंडल परिसर और भवन में आने-जाने में रोक टोक नहीं होता है।

गुरुवार को विधान सभा में बजट पेश होना था। इस कारण पत्रकारों की संख्या में इजाफा हो गया था। अखबारों के वरीय पत्रकार भी दीर्घा में पहुंच चुके थे। इस कारण बैठने को लेकर दिक्कत होने लगी। यह देखकर सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने दीर्घा में पास की जांच शुरू की। जांच होते देख बिना पास वाले पत्रकार दीर्घा से बाहर निकल गये।

कुछ पत्रकार अपनी धौंस के आधार पर दीर्घा में जमे रहना चाहते थे, लेकिन जब उनके पास विधान सभा सचिवालय द्वारा निर्गत पास नहीं था। इस कारण उन्हें बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने बड़ी संख्या में गुटका का फटा हुआ पाउच भी बरामद किया और इस बात को लेकर नाराजगी भी जतायी कि पत्रकार दीर्घा में गुटका भी जमकर खाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...