Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदू ग्रुप लांच करेगा तमिल दैनिक एवं अंग्रेजी टैबलाइड

: बीसीसएल भी तमिल अखबार लांच करने की तैयारी में : अंग्रेजी दैनिक 'द हिंदू' प्रकाशित करने वाली कंपनी कस्‍तूरी एंड संस अपने समूह के विस्‍तार की योजना बना रहा है. अंग्रेजी के अलावा यह कंपनी अब तमिल में भी दैनिक अखबार निकालने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसके अलावा एक अंग्रेजी टैबलाइड को भी लांच करने वाली है. संभावना है कि इस साल जून तक वह तमिल अखबार की शुरुआत कर दे. कंपनी ने इसके लिए मार्केट सर्वे भी करा लिया है.

: बीसीसएल भी तमिल अखबार लांच करने की तैयारी में : अंग्रेजी दैनिक 'द हिंदू' प्रकाशित करने वाली कंपनी कस्‍तूरी एंड संस अपने समूह के विस्‍तार की योजना बना रहा है. अंग्रेजी के अलावा यह कंपनी अब तमिल में भी दैनिक अखबार निकालने की तैयारी कर रही है. कंपनी इसके अलावा एक अंग्रेजी टैबलाइड को भी लांच करने वाली है. संभावना है कि इस साल जून तक वह तमिल अखबार की शुरुआत कर दे. कंपनी ने इसके लिए मार्केट सर्वे भी करा लिया है.

कस्‍तूरी एंड संस अपने तमिल दैनिक का सर्कुलेशन दो साल में 6 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्‍य तय किया है. 16 पेज के इस अखबार के साथ चार पेज का सप्‍लीमेंट पाठकों को दिया जाएगा. जल्‍द ही इस अखबार का टाइटल तय कर लिया जाएगा. प्रबंधन अखबार में केवल तीस फीसदी स्‍थान विज्ञापन के लिए रखेगा. कंपनी टाइम्‍स ऑफ इंडिया का प्रकाशन करने वाली बेनेट कोलमेन एंड कंपनी (बीसीसीएल) के पहले अपने तमिल अखबार को लांच करने की योजना बना रही है, क्‍योंकि बेनेट कोलमेन भी रीजनल मार्केट की तरफ ध्‍यान देते हुए तमिल अखबार लांच करने की योजना पर काम कर रही है.  
 
बीसीसीएल पहले ही हिंदी में नवभारत टाइम्‍स, मराठी में महाराष्‍ट्र टाइम्‍स, कन्‍नड में विजय कर्नाटक तथा बंगाली में इ समय न्‍यूज पेपर प्रकाशित कर रही है. अब ये तमिल में भी अपना अखबार लाने की तैयारी में जुटी हुई है. दूसरी तरफ हिंदू समूह के अंग्रेजी टैबलाइड की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यह अपने शुरुआती दौर में चेन्‍नई तथा बंगलूरु से प्रकाशित होगा. अगर यह सफल रहा तो इसका एक्‍टेंशन अन्‍य यूनिटों से भी किया जाएगा. इसका कांसेप्‍ट हाइपर लोकल तय किया गया है. इसमें बिल्‍कुल स्‍थानीय खबरों को प्रमुखता दी जाएगी ताकि इसे लोगों की जरूरत बनाया जा सके. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...