Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

इटावा में फर्जी पत्रकारों से निपटने के लिए डीएम ने की तैयारी

: सूचना विभाग से नोटिस भिजवाकर मांगी असली पत्रकारों की जानकारी : इटावा में अब फर्जी पत्रकारों की खैर नहीं है. जिलाधिकारी से शराब पीकर जबरदस्‍ती वर्जन लेने की कोशिश के बाद सूचना विभाग ने सभी अखबार एवं चैनलों के जिला प्रतिनिधि एवं संपादकों को पत्र लिखकर उनके यहां कार्यरत पत्रकारों के नाम तथा फोटो मांगा है. दो कथित शराबी पत्रकारों की करतूत के चक्कर में जिलाधिकारी पी. गुरुप्रसाद ने जिला सूचना अधिकारी के नाम से नोटिस भिजवाया. इससे इटावा के पत्रकारों हड़कंप मच गया है.

इटावा में फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ गई है और इसका खुलासा जिला सूचना अधिकारी की ओर से भेजे गए नोटिस से हुआ है. कहा जा रहा है कि इटावा में कुछ कथित लोग पत्रकार बन कर और शराब का नशा करके न केवल जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों पर दबाब बनाने का काम करते हैं बल्कि अवैध धंधे भी करते हैं. देर शाम इटावा के सभी न्यूज पेपर और न्यूज चैनल के रिर्पोटरों के अलावा मान्यता एंव गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भेजे गये नोटिस ने इसे चर्चा बना दिया है. नोटिस में एक जगह लिखी गई भाषा के बाद ऐसा लगने लगा है कि अब फर्जी पत्रकारों की खैर नहीं है. जो कुछ भी नोटिस में कहा गया है उसे नोटिस में आसानी से पढ़ा और समझा जा सकता है. इस नोटिस ने फर्जी पत्रकारों को सर्दी के मौसम में पसीना पसीना कर दिया है.

इटावा से दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...