Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

महराजगंज

सोनौली बार्डर पर एसएसबी की हिरासत में संदिग्‍ध कश्‍मीरी

महराजगंज : रविवार की सुबह लगभग छह बजे नेपाल के भैरहवा के रास्ते भारत आ रहे पाकिस्तानी महिला, उसके दो बच्चे एवं एक कश्मीरी युवक को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने खुद को महिला का शौहर बताया है। पूछताछ में लगे अधिकारियों को अब तक जो बातें पता चली हैं उसके अनुसार पाकिस्तान एयर लाइंस से पाकिस्तानी महिला एलिजा (38) उसके बच्चे सुहेल (12) और नूर (8) एवं कश्मीरी नागरिक मुहम्मद रफी भट्ट (40) काठमांडू पहुंचे।

महराजगंज : रविवार की सुबह लगभग छह बजे नेपाल के भैरहवा के रास्ते भारत आ रहे पाकिस्तानी महिला, उसके दो बच्चे एवं एक कश्मीरी युवक को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने खुद को महिला का शौहर बताया है। पूछताछ में लगे अधिकारियों को अब तक जो बातें पता चली हैं उसके अनुसार पाकिस्तान एयर लाइंस से पाकिस्तानी महिला एलिजा (38) उसके बच्चे सुहेल (12) और नूर (8) एवं कश्मीरी नागरिक मुहम्मद रफी भट्ट (40) काठमांडू पहुंचे।

वहां से वे बस से भैरहवा होते हुए सुबह सोनौली बार्डर पर पहुंचे। वे दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड पर जाना चाहते थे। इसके लिए चारों नो-मैंस लैंड पर आ पहुंचे, जहां एसएसबी की महिला जवानों ने संदेह होने पर उन्हें पकड़ लिया। जवानों ने द्वितीय कमांडेंट अरविंद कुमार को उनके पकड़े जाने की सूचना दी, जिसके बाद एसएसबी के डीआइजी, एटीएस गोरखपुर, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, कोतवाल सोनौली, चौकी प्रभारी सोनौली के अलावा कई सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के अफसर पहुंचे। अधिकारियों ने डंडा हेड पर बने एसएसबी कैंप में उनसे घंटों पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्हें रोक लिया गया। वे भारत आने के कारण भी नहीं बता सके। उनके पास भारत आने का वीजा भी नहीं था।

इस संबंध में डंडा हेड के द्वितीय कमाडेंट अरविंद कुमार ने बताया कि अभी पूछताछ हो रही है। महिला और व्यक्ति पति-पत्‍‌नी हैं और बच्चे उनके ही हैं। युवक अपने को काश्मीरी बता रहा है, जबकि महिला पाकिस्तानी है। पकड़े गए लोगों को डंडा स्थित कार्यालय पर रखा गया है। उधर एसपी महराजगंज दिलीप कुमार ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। यह मामला सिविल पुलिस का नहीं है।

अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...