Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पत्रकारिता कोश का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

मुंबई। भारत की प्रथम मीडिया डायरेक्टरी "पत्रकारिता कोश" का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। हाल ही में लिम्का बुक की ओर से कोश के प्रकाशक भारत पब्लिकेशन को इस आशय का एक प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ है। आफताब आलम द्वारा संपादित इस कोश का प्रकाशन पिछले 13 वर्षों से नियमित रूप से हो रहा है। वर्ष 2001 में पूर्व केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के हाथों इनसार न्यूज मीडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में इसके पहले अंक का विमोचन हुआ था तब से यह पत्रिका हर वर्ष अद्यतन जानकारी व सूचनाओं के साथ प्रकाशित हो रही है। लगभग 900 पृष्ठों वाले इस कोश के अब तक 12 अंक प्रकाशित हो चुके हैं और 13वें अंक का प्रकाशन शीघ्र ही होने वाला है।

इस अखिल भारतीय कोश में देश भर के विविध भाषाओं के समाचारपत्र, पत्रिकाओं, समाचार चैनलों, वेब समाचारों, ई-पत्रिकाओं, सहित उनमें कार्यरत मीडियाकर्मियों व लेखकों की सूचनाएं शामिल हैं। यह कोश मीडिया व साहित्य जगत के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं व समाज के बुद्धिजीवि वर्ग के लोगों में भी लोकप्रिय है। कोश का नाम लिम्का बुक में दर्ज होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृह राज्यमंत्री, मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त, मुंबई के महापौर, आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

निर्भय पथिक के संपादक अश्विनी कुमार मिश्र, दोपहर का सामना के कार्यकारी संपादक प्रेम शुक्ल, प्रहार के संपादक महेश म्हात्रे, मुंबई मित्र के संपादक अभिजीत राणे, लाइव इंडिया के रवि तिवारी, एबीपी न्यूज के जीतेंद्र दीक्षित, लेमन न्यूज के सैयद सलमान, नवभारत के सुरेंद्र मिश्र, नवभारत टाइम्स के भूवेंद्र त्यागी, विमल मिश्र, महाराष्ट्र टाइम्स के राजेश वाघमारे, नीटी के राजभाषा अधिकारी सुरेशचंद्र जैन, एमटीएनएल के राजभाषा अधिकारी के.एस.खान, श्रुति संवाद साहित्य कला कादमी के अरविंद राही व डॉ. अनंत श्रीमाली, आशीर्वाद संस्थान के डॉ. ऊमाकांत बाजपेयी, आदि सहित प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक संपादक व पत्रकारों ने कोश के संपादक आफताब आलम, सहायक संपादक राजेश विक्रांत व अखिलेश मिश्र और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...