Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भीड़ ने महिला पत्रकार सुधा जैन को गिराकर पीटा

 

मेरठ : चकला घर का विरोध करने एसएसपी दफ्तर आई महिलाओं का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब पुलिस आफिस में खड़ी एक महिला पत्रकार ने आरोपी महिला के पक्ष में बयानबाजी कर दी। इस पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महिला पत्रकार को गिरा-गिराकर पीटा।

 

मेरठ : चकला घर का विरोध करने एसएसपी दफ्तर आई महिलाओं का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब पुलिस आफिस में खड़ी एक महिला पत्रकार ने आरोपी महिला के पक्ष में बयानबाजी कर दी। इस पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महिला पत्रकार को गिरा-गिराकर पीटा।
 
नई बस्ती में एक महिला पर चकलाघर चलाने का आरोप लगाकर गुरुवार को वहां की महिलाएं और पुरुष भाजपा महानगर अध्यक्ष रितुराज जैन के नेतृत्व में शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंचे। नई बस्ती की महिलाओं ने जब पुलिस आफिस में मौजूद एक महिला पत्रकार सुधा जैन को समस्या बताई तो उसने आरोपी महिला के पक्ष में बयानबाजी कर दी। इससे आक्रोशित प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महिला पत्रकार को खींच कर जमीन पर गिरा दिया और पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर सीओ एलआइयू तृप्ता शर्मा अपने दफ्तर से बाहर आ गई और उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से महिला पत्रकार को बचाया। इसके बाद महिलाएं नारेबाजी करती हुई वहां से चली गई।
 
जिस वक्त यह घटना हुई उस समय एसएसपी दफ्तर से जा चुके थे। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने प्रशिक्षु एएसपी स्वप्निल ममगई को जांच के लिए नई बस्ती भेज दिया। जांच रिपोर्ट में बुधवार रात को बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही को लेकर मारपीट की बात कही गई है। एसएसपी ने दोनों पक्षों को मुचलकों में पाबंद करने के निर्देश एसओ टीपी नगर को दिए हैं। उधर, पीड़ित महिला पत्रकार ने एसएसपी दीपक कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। (जागरण)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...